नमकीन सेवई (Namkeen sevai recipe in hindi)

Tharwani Manali @tharwanimanu
नमकीन सेवई (Namkeen sevai recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में तेल गरम करें ।
- 2
तेल गरम हो जाए फ़िर उसमें राई १ कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ते डाले ।
- 3
फ़िर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ ओर आलू डाल कर पकाए ।
- 4
जब प्याज़ ओर आलू पक जाए उसके बाद टमाटर डाल कर 5 मिनिट तक पकने दें।
- 5
अब इसमें स्वाद अनुसर नमक, मिर्ची ओर हल्दी डाल कर मिक्स करें ।
- 6
अब इसमें सेवई डाल कर मिक्स करें ओर २/३ मिनिट तक भूने ताकि कलर मस्त हो जाए ।
- 7
फिर उसमें 1 गिलास पानी डालकर ५ /६ मिनिट डक कर रख दे.
- 8
हो गई हमारी नमकीन सेवई तैयार ।
- 9
नोट :- पानी अपने हिसाब से डाले ।
आपको दूसरी सब्जियां डालनी हो तो आप डाल सकते हैं ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15301869










कमैंट्स (8)