बटर नान (Butter naan recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदे और आटे को अच्छे से छान लीजिए फिर
उसमें नमक शक्कर दही और कलौंजी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब उसमें तेल डालकर आटे को अच्छे से मलिये। अब धीरे-धीरे मैं सोडा डालकर आटे को गूँथ लीजिए । आटा बहुत ज्यादा नरम नहीं लगाना है - 2
आप आटे को एक गीले कपड़े से ढककर डेढ़ घंटे के लिए साइड में रख दीजिए। डेढ़ घंटे बाद आटे को अच्छे से मल्हद दिजीये। आटा 2 घंटे के बाद थोड़ा सा फूल जाएगा
- 3
आप अगर आपके पास तंदूर हो तो उसे गर्म करने रख लीजिए या फिर आप तवे पे भी नान बना सकते हैं। आटे की लोई को बराबर हिस्सों में तोड़ लीजिए। आटे को लंबा-लंबा बेल लीजिए।नान थोड़ा सा मोटा रखिएगा।
- 4
नान को तंदूर पर डाल दीजिए और एक तरफ सिक्ने दीजिए। जब थोड़ा सा सिक जाये तो उसे पलट कर दूसरी तरफ से शेक लिजिये। थोड़ा सा कड़क होने दीजिए दोनो तरफ से।
- 5
अब नान पर अच्छे से बटर लगाये और गरमा गरम परोसे पनीर की सब्जी और दाल मखनी के साथ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स