सांबर (sambar recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कुकर में भिगोइ हुई दाल डालेंगे इसमें नमक और हल्दी पाउडर डालकर ४ सीटी लगाके दाल को पकालेंगे।
- 2
अब एक कढ़ाई में तेल डालेंगे तेल जब गरम हो जाए तब उसमें सरसों के दाने, तेजपत्ता,करीपत्ता और सूखी लालमीर्च डालेंगे।
- 3
अब इसमें कटे हुए प्याज़ डालकर थोड़ा फ्राई करेंगे फिर इसमें कटी हुई लौकी,टमाटर डालेंगे और अच्छे से मिक्स करलेंगे फिर इसमें हल्दी,नमक,लालमीर्च और सांबर मसाला डालकर लौकी पकने तक पकालेंगे।
- 4
अब पकी हुई दाल को हम अच्छे से घोट कर छलनी से छानलेंगे फिर इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालदेंगे और पकी हुई सब्जियां डालेंगे फिर इसमें इमली का पल्प डालकर ७ से ८ मिनट तक और सांबर को मध्यम आंच पे पकने देंगे।
- 5
अब यह सांबर तैयार है खाने के लिए इसे एक बाउल में डालेंगे और धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15306298




कमैंट्स (2)