पीले मटर की घुघनी (pile matar ki ghugni recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मटर को धो ले, उसके बाद उसमें पानी डाल कर रात भर भिगोकर रख दें|
- 2
अब उसे पानी से निकाल ले और फिर कुकर में डाले, फिर उसमे दो तीन कप पानी, नमक, (थोड़ा सा), तेल की कुछ बूंदे, लौंग, और एक तेजपत्ता डाले और कुकर में ढक्कन लगाकर उसे धीमी आंच पर चार से पांच सीटी आने तक पका लें|
- 3
अब एक कढ़ाही में तेल डाल कर गर्म करे, जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें साबुत जीरा और तेजपत्ता डाले, जब जीरा हलका भूरा हो जाए तब उसमें कटे हुए प्याज़ डाले, अब प्याज़ को हलका भूरा होने तक पका ले उसके बाद उसमें हल्दीडाल कर एक मिनट और भून ले, अब एक एक कर सभी मसाले को डाले और उसे एक दो मिनट तक धीमी आंच पर पका ले, अब जब सारे मसाले अच्छे से भून जाए तब उसमें कटे हुए टमाटर डाल दे, अब फिर से इसे थोड़ी देर तक पका लें|
- 4
- 5
अब जब टमाटर पक जाए तब उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल कर हलका ग्रेवी तैयार कर ले, जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब हलका सा चाट मसाला डाल कर ढक्कन लगाकर गैस बंद कर दे|अब घुघनी तैयार है|
- 6
- 7
अब इसे पराठे के साथ परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स