मिनी समोसे (Mini Samose Recipe In Hindi)

#stf
समोसे हर घर की पसंद होते हैं। ज्यादातर लोगों को समोसे किसी न किसी रूप में अवश्य पसंद होते हैं फिर वो सिंपल आलू की फिलिंग वाले हो या आलू मटर वाले, वेजिटेबल समोसे हो या कीमा वाले।
पारम्परिक रूप से देखें तो आलू वाले समोसे सबसे ज़्यादा बनाए और खाए जाते हैं। शाम की छोटी भूख और चाय का तो यह प्रिय साथी है। आइए दोस्तों आज हम बनाते हैं आलू और हरी मटर के समोसे।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा छान लें। अजवाइन, नमक और मोयन के लिए तेल डालें। अच्छे से मोयन मिला लें। हल्का पानी डालकर आटा गूंध लें। ढंक कर रखें।
- 2
आलू उबाल लें और हरे मटर को भी गलने तक उबाल लें। उबले आलुओं को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब एक पैन या कढ़ाई में तेल गर्म करें और जीरा और हींग डालें। हरी मिर्च, अदरक मिला कर हल्का भूनें।अब जीरा धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर डालें। मसाला भुन जाए तो मटर और आलू मिला लें। नमक और गरम मसाला पाउडर मिलाएं।
- 3
आलू और मटर के भरावन को भून कर ड्राई कर लें। प्लेट में निकाल कर ठंडा करें। मैदे को फिर से हल्का गूंध लें। अब इसकी मीडियम साइज़ की लोइयां बना लें। एक लोई लें और बेल लें। बीच से काटे और तिकोना शेप दें। चम्मच से आलू मटर मसाला डालें और अच्छे से सील कर दें।
- 4
इसी तरह सारे समोसे बना लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। समोसे कभी भी बहुत गर्म तेल में नहीं छानना चाहिए नहीं तो समोसे के ऊपर बुलबुले बन जाते हैं।
- 5
मीडियम आंच पर जब तेल मीडियम गर्म हो जाए तब बारी बारी से छोटे बैच में समोसों को गोल्डन रेड फ्राई करें।
- 6
किचन टॉवल पर निकालें और गरमा गर्म चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)