दूध की राबड़ी और इमरती (doodh ki rabri aur imarti recipe in Hindi)

दूध की राबड़ी और इमरती (doodh ki rabri aur imarti recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
इमरती के लिए : सबसे पहले उड़द दाल और चावल को अलग अलग धोकर दोनों को पानी में 3 घण्टे के लिए भिगो दीजिए।
- 2
इस धुली हुई दाल और चावल को आधा कप पानी के साथ मिक्सी के एक जार में डालकर अच्छी तरह से बारीक पीस लें ।
अब दाल और चावल का मिश्रण तैयार हो गया है । - 3
अब घोल में नारंगी खाने वाला रंग मिलाकर इसे अच्छे से फेंट लें। ये घोल इमरती बनाने के लिए तैयार है। इस घोल को 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें तब तक हम इमरती के लिए एक तार की चाशनी बनायेंगें।
चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 3 कप चीनी में डेढ़ कप पानी मिलाकर गैस पर रख दें, जब चाशनी उबलने लगे तब गैस को धीमा कर दें और चाशनी को लगभग 5 मिनट तक पकाएं जिससे एक तार की चाशनी तैयार हो जाएगी। अब गैस बंद कर दें तथा चाशनी में अंत मेंइलायची पाउडर डालकर मिला दें। - 4
अब गैस पर एक समतल कढ़ाही में घी डालकर गरम होने रखें ।
अब एक गोल रुमाल के बीच में छेद करें। उस रुमाल के बीचोबीच थोड़ा इमरती का पेस्ट डालें और हाथों से बंद करते हुए मुट्ठी से उसे टाइट पकड़ लें।
घी के गरम होने पर अब गोल गोल घुमाते हुए इमरती बनाएं ।और इन्हें दिशा बदलकर, कम आँच पर कुरकुरा तल लें। (इमरती को मनपसंद आकार में बना सकते हैं)आप तैयार इमरती को चांदी का वरक और पिस्ता से सजाकर गर्मागर्म परोसें । - 5
राबड़ी के लिए दूध को कड़ाई में डालकर गरम करे जब गरम हो जाए तो गैस धीमी कर दे और धीरेधीरे पकाते रहे।इसमें इलायची को कूटकर डाल दे।
- 6
जब मलाई पड़े तो उसे चम्मच की सहायता से कड़ाई के किनारे करते जाये जैसे चित्र में दिख रहा है। जब दूध एक गिलास से कम रह जाये तो कढ़ाई के किनारे लगी हुई सारी मलाई को चम्मच की सहायता से उसी कढ़ाई में खुरूच ले (यानि निकाल कर) फिर चीनी डालकर पाँच मिनट के बाद गैस को बंद कर देंगे।सर्व करने के लिए रबड़ी को किसी प्लेट में निकाल कर ऊपर से बादाम काट कर डाल दे।
- 7
आपकी इमरती और राबड़ी तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (6)