अरहर दाल तड़का (arhar dal tadka recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को चार से पांच बार साफ पानी से धो लेंगे और उसमें दो गिलास पानी डालेंगे और उसे गैस पर चढ़ा देंगे पानी गर्म होने पर उसमें सफेद झाग बनेगी उसे छननी की सहायता से निकाल देंगे जब झांग बनना खत्म हो जाए तो उसमें नमक, मिर्च,हल्दी डालकर दो सीटी आने तक पकायेगे
- 2
अब एक प्लेट में जीरा हींग,राई, कड़ी पत्ता, ज़किया, साबुत लाल मिर्च को निकाल कर तैयार कर लेंगे एक कड़ाई में घी गर्म करेंगे जब घी गरम हो जाए तो उसमें हींग, जीरा,राई कड़ी पत्ता,जकिया डालेंगे और मसाले को अच्छी तरह भून लेंगे
- 3
फिर उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ अदरक, लहसुन डालेंगे और प्याज़ को गोल्डन होने तक भूनेगे जब प्याज़ गोल्डन होने लगे तब उसने कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छी तरह चलाते हुए भू नेगे ।जैसे ही घी ऊपर आने लगे तब उसे दाल में डालकर 5 मिनट खुला पकड़ेंगे
- 4
अरहर की दाल बनकर तैयार है इसे गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (3)