सूजी का ढोकला (suji ka dhokla recipe in Hindi)

#jpt
आज की मेरी रेसिपी सूजी के ढोकले हैं। गुजराती हर तरह के ढोकले बनाने और खाने के शौकीन होते हैं। सूजी के ढोकले झटपट बन जाते हैं इसीलिए इन्हें इंस्टेंट ढोकला भी कहते हैं

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में सूजी और दही को मिलाकर ढक कर १५ मिनट रख दें
- 2
फिर इस घोल में अदरक का पेस्ट मिर्ची का पेस्ट नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें
- 3
अब एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें एक रिंग रखें।
अब आप सूजी के घोल में जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालें और ईनोडालकर एक ही डायरेक्शन में 1 मिनट चलाएं और फिर एक थाली में डालकर ऊपर लाल मिर्ची बुरका दें और धनिया पत्ता डाल कर गर्म पानी वाले बर्तन में भाप में 10-12 मिनट तक पकाएं
फिर चाकू से चेक कर ले और गैस बंद करके बाहर निकालने - 4
इसके अपनी इच्छा अनुसार पीस काट ले और गरम गरम ही धनिया की चटनी और लहसुन की चटनी के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)