क्रिस्पी पनीर के पकौड़े (crispy paneer ke pakode recipe in Hindi)

#jpt
बारिश के मौसम में पकौड़ा किसको पसंद नही!! चाहे वो आलू प्याज़ के हों या पनीर ,गोभी इत्यादि।।पनीर में बहुत सारे गुण अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जैसे वो केल्शियम का अच्छा स्रोत है प्रोटीन का भी ।।तो आज मैने भी बना दिए पनीर के पकौड़े।।

कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर को धोकर मनचाहे आकार में कट कर लीजिए लंबा कट करें तो ज्यादा अच्छा क्योंकि पकौड़े का आकार अच्छा लगता है लंबा कट करने पर।।
- 2
अब एक बड़े बाउल में बेसन और सूजी या चावल। का आटा को छानकर उसमें सारे सूखे मसाले डाल कर (अजवाइन को हथेली से रगड़कर डालिए इससे खुशबू अच्छी आएगी और डाइजेस्ट भी अच्छे से होंगे पकौड़े)थोड़ा थोड़ा पानी मिक्स करके उसका मीडियम घोल न ज्यादा पतला न हा ज्यादा गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए ।
- 3
अब एक कड़ाही में रिफाइंड ऑयल डालकर अच्छे से गरम कीजिए,इसमें कट किए हुए पनीर के टुकड़े डिप करके कढ़ाही में एक एक करके डालिए ।
- 4
अब इनको गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लीजिए ।।एक टिश्यू पेपर पर इनको निकल कर रख लीजिए ताकि एक्स्ट्रा ऑयल को ये सोख लें।।
- 5
अब सारे पकौड़े इसी तरह क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कीजिए ।।सर्विंग प्लेट में पकौड़े रख कर ऊपर से चाट मसाला छिड़किए टमाटर की चटनी और टोमाटोसॉस के साथ गर्मागर्म क्रिस्पी पकौड़े सर्व कीजिए।।
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स