आलू गोभी की सब्जी (Aalu gobhi ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू गोभी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, करी पत्ता, तेज पत्ता डालकर फ्राई करें फिर कटा प्याज़ और हरी मिर्च डालकर प्याज़ को गुलाबी होने तक 3 से 4 मिनट तक भूनें।
- 2
इसके बाद अदरक, लहसुन डालकर 2 मिनट तक फ्राई करें फिर टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें।
- 3
अब मसाले में फूलगोभी और आलू को डालकर अच्छी तरह मिक्स करके 5 मिनट तक भुनने दे।
सब्जी में 1बड़ा चम्मच पानी डालकर पैन को ढक दे और सब्ज़ी को 15 से 20 मिनट तक पकने दे. बिच बिच में मिलाते रहे. पकने के बाद, गरम मसाला डालकर मिलाकर चलाए और गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15588331



कमैंट्स (4)