पिज़्ज़ा बेस (Pizza Base recipe in hindi)
#cwag2
आजकल हर कोई इटैलियन, मैक्सिकन और अलग-अलग तरह के व्यंजन खाना चाहता है। चाहे बड़ा हो या छोटा, युवा हो या बूढ़ा सभी को पिज़्ज़ा बहुत पसंद होता है। यह लगभग सभी पार्टियों में स्टार्टर बन गया है। इसलिए जब हम किसी मेहमान को आमंत्रित करते हैं तो हम कभी-कभी असफल हो जाते हैं कि हम कौन सी आसान और बेहतरीन रेसिपी बना सकते हैं। इसलिए यदि पिज़्ज़ा बेस तैयार है तो हम जितना चाहें उतना पिज़्ज़ा बेस बना सकते हैं और टॉपिंग से संबंधित सब्जियां बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। पिज़्ज़ा बेस अगर ताजा बेक किया हुआ स्वाद है और अगर यह घर पर बना है तो यह अद्भुत है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक एक कप गुनगुना पानी ले। ध्यान रहे कि पानी न ज्यादा गर्म न ज्यादा ठंडा हो। फिर उस पानी में चीनी डालें और धीरे-धीरे चम्मच से हिलाते हुए चीनी पानी में पूरी तरह से मिला लीजिए। जब चीनी घुल जाए तब उसमें यीस्ट पाउडर डालकर मिक्स करें और ढककर 15 मिनट के लिए रख दें।
- 2
अब एक परात या पतीले में मैदा छाने, उसमें नमक, थोड़ा सा तेल और मिल्क पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- 3
15 मिनट के बाद आप देखेंगे कि यीस्ट भी पानी में फूल गई है।
अब इस पानी को हमें मैदा में मिक्स करना है।
आटा हमें नरम ही गूंथना है और थोड़ा थोड़ा तेल लेते हुए अच्छे से हथेली से मसलते हुए आटे को चिकना और सॉफ्ट कर ले।
आटा जब एकदम सॉफ्ट हो जाए और उसमें कोई दरार ना हो तब उसकी बॉल बनाकर किसी कांच या प्लास्टिक के बर्तन में रखें और ढक कर किसी गर्म जगह पर एक घंटा के लिए फूलने के लिए छोड़ दें। - 4
आटा जब अच्छे से फूल जाए तब उसे पंच कर सारी हवा निकाल दे।
- 5
अब इस आटे के बराबर साइज के मीडियम साइज के बॉल्स बना ले।
बेलन की सहायता से थोड़ा सूखा मैदा लगाते हुए बॉल को एक सुंदर गोल रोटी शेप दें।
फिर एक कांटे या चक्कू की सहायता से बेले हुए पिज़्ज़ा बेस पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर छेद कर दे ताकि बेक होते समय पिज़्ज़ा बेस पूरी की तरह ना फूले।इसी बीच ओवन को 5 मिनट के लिए 180 डिग्री पर गरम कर ले।
- 6
अब एक-एक पिज़्ज़ा बेस या रोटी को 5 मिनट के लिए पहले से गरम किए हुए ओवन में 180 डिग्री पर बेक करें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)