हरी चटनी (Hari chatni in recipe in hindi)

#fs
#cookeverypart आज हमने गोभी के पत्तों से हरी चटनी बनाई है जो की बहुत ही टेस्टी बनती है। हमेशा लौंग गोभी के पत्ते से देते हैं लेकिन हम उस की चटनी बनाते हैं और बहुत ही टेस्टी बनती है यह किसी चीज़ के साथ खाइए कटलेट पकौड़े पराठे रोटी दाल चावल किसी के भी साथ खाइए बहुत ही स्वादिष्ट लगती है इस तरह से पत्ते वेस्ट नहीं जाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
गोभी के पत्ते तोड़कर के अच्छे से धो लेंगे थोड़ा गुनगुन पानी करके इसको धो लेंगे।
- 2
हरी मिर्च को भी अच्छे से धो लेंगे नींबू को भी अच्छे से धो लेंगे।
- 3
हम मिक्सी के जार में सबसे पहले जीरा नमक स्वाद अनुसार नींबू का रस हरी मिर्ची दही और गोभी के पत्ते सभी चीजों को डाल कर के अच्छे से पीस लेंगे।
- 4
नोट-दही और नींबू आप अपने हिसाब से डालें आपको चटनी ज्यादा खट्टी चाहिए तो आप ज्यादा नींबू का इस्तेमाल करें और ज्यादा हरी या कम हरी चटनी के लिए उसी हिसाब से दही भी मिलाए।
- 5
आप इस तरीके से चटनी बनाएं बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी यकीन मानिए आप एक बार बनाएंगे तो बार-बार इसी की चटनी बनाएंगे।
- 6
इस तरह से हमारे गोभी के पत्ते इस्तेमाल भी हो जाते हैं और स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार हो जाती है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)