सूजी का रसीला हलवा (suji ka rasila halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरी देसी घी और एक कटोरी सूजी दोनों को कढ़ाई में डालें एक दूसरे बर्तन में चीनी डेड कटोरी पानी चार कटोरी एक चुटकी हल्दी छोटी साबुत इलायची और टूटे हुए ड्राई फ्रूट डाल दें
- 2
गैस चलाएं एक गैस पर कढ़ाई और दूसरे गैस पर पानी वाला बर्तन रख दे
- 3
जब तक हम सूजी भुने गे तब तक साथ के साथ हमारा चीनी वाला पानी भी तैयार हो जाएगा
- 4
सूजी को सुनहरा होने तक पकाएं और दूसरी तरफ पानी में तीन से चार उबाल दिलवाए याद रखें हमें चाशनी नहीं बनानी है सिर्फ पानी और चीनी उबालना है
- 5
सूजी सुनहरी होने के बाद उसमें वह पानी डाल दें और सिर्फ 2 या 3 मिनट के लिए पकाएं उसके बाद कढ़ाई को प्लेट से 5 से 6 मिनट के लिए ढक दें गैस की फ्लेम मध्यम रखें
- 6
अब प्लेट हटाकर 3 से 4 मिनट हलवे को पकाएं सूजी ने पानी सूख लिया होगा धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट के लिए प्लेट से ढक कर छोड़ दें
- 7
प्लेट हटाकर हलवे को तब तक चलाएं जब तक हलवे से देसी घी अलग नहीं हो जाता
- 8
जब हलवा तैयार हो जाए तब गरमागरम परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)