चिकेन बिरयानी (chicken biryani recipe in Hindi)

#POM बिरयानी मैं हमेसा होटल में ही खाई थी।पर मेरी एक फेसबुक दोस्त यूट्यूबर हैं प्रिया बरनवाल जी प्रिया इन the किचन उनसे से ही मैने सीखा टेस्टी बिरयानी बनाना आप भी ट्राय करें।
चिकेन बिरयानी (chicken biryani recipe in Hindi)
#POM बिरयानी मैं हमेसा होटल में ही खाई थी।पर मेरी एक फेसबुक दोस्त यूट्यूबर हैं प्रिया बरनवाल जी प्रिया इन the किचन उनसे से ही मैने सीखा टेस्टी बिरयानी बनाना आप भी ट्राय करें।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चिकन और चावल को अच्छी तरह पानी से साफ करले। प्याज़ को काटकर भून ले। अब इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट बनाकर डाल दे।
अब धुले हुए चिकन मे नमक, मिर्च, गरम मसाला, दही, अदरक लहसुन और प्याज़ का पेस्ट डाल दे। सबको अच्छी तरह चिकन के साथ मिला दे।
- 2
इसमें नींबूका रस, हरी मिर्च, घी, धनिया, पुदीना, तेल सब डालकर अच्छी तरह मिलाने के बाद १५-२० मिनट के लिए रख दे।
साफ किये हुए चावल को ३/४ कप पानी डालकर गैस पर रख दे। इन चावल मे लौंग, इलायची, धनिया पुदीना के पत्ते और नींबूका रस डालकर धीमी आंच पर पकाए। जब चावल अच्छी तरह पक जाए तो उनमे से पानी हटा दे।
- 3
एक बर्तन ले और उसमे भीगे हुए चिकन को डालकर कुछ देर देर पकाने के लिए आंच पर रख दे।
चिकन पकने के बाद इसमें चावल डाल दे। उसी के ऊपर भूना हुआ प्याज़, धनिया पुदीना के पत्ते डाल दे। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाने के बाद उसमे दूध में भिगोया हुवा केसर छिडक दे।
- 4
सारे मिश्रण को अच्छे से मिलादे। अब इस पतीले को ढक्कन से ढक दे और ऊपर से कोई भारी बर्तन रख दें ताकि भाप बाहर ना निकले।
आंच को धीमा करके १५-२० मिनट के लिए पतीले को गैस पर छोड दे।
आपकी चिकन बिरयानी अब तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स