क्रिस्पी ड्राई मंचूरियन (crispy dry manchurian recipe in Hindi)

#POM#दिवाली 2021#str
क्रिस्पी ड्राई मंचूरियन (crispy dry manchurian recipe in Hindi)
#POM#दिवाली 2021#str
कुकिंग निर्देश
- 1
मंचूरियन बॉल बनाने की विधि सबसे पहले पत्ता गोभी को एकदम बारीक काट लें फिर उसमें बारीक कटी हुई प्याज़ डालें और उसमें कॉर्न स्टार्च और मैदा एक चम्मच डाले, स्वाद अनुसार नमक और एक छोटी चम्मच जीरा गोलकी पाउडर डालकर अच्छे से मिला ले और बॉल बना ले फिर सारे बॉल्स को अच्छे से गर्म तेल में शैलो फ्राई करें और थोड़ी देर ठंडी होने के लिए छोड़ दें।
- 2
ग्रेवी बनाने की विधि सबसे पहले एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालें तेल गर्म होने के बाद उसमें अदरक लहसुन और हरी मिर्च बारीक काटकर डाल दें 2 मिनट फ्राई करे, फ्राई करने के बाद उसमें प्याज़ डालें और 5 मिनट पढ़ाई करें प्याज़ प्राय होने के बाद उसमें शिमला मिर्च डालें और उसे भी फ्राई कर ले जब सब्जी अच्छे से फ्राई हो जाए तब उसमें सोया सॉस चिली सॉस टमाटर सॉस और सिरका डालें सब डालने के साथ ही एक कटोरी में एक चम्मच कॉर्न स्टार्च ले और पानी डालकर घोल बना लें और उसे सब्जी में डाल कर अच्छे से मिला ले
- 3
और स्वाद अनुसार नमक डालें शैलो फ्राई मंचूरियन बॉल को एक बार फिर से अच्छे से डीप फ्राई करें, बनी हुई ग्रेवी में आधा कप पानी डालने और उसे थोड़ी ढीली ग्रेवी बनाएं और फिर मंचूरियन बॉल को डाल कर अच्छे से मिला कर उसे फ्राई करे लास्ट में हरी धनिया डाल कर मिला ले, याद रहे पानी आवश्यकतानुसार ही डाले ज्यादा पानी होने से मंचूरियन क्रिस्पी खाने में नहीं लगती है अगर आप की ग्रेवी अगर ज्यादा सूखी ना हो तो पानी डाले ही ना और ग्रेवी को वैसे ही रहने दें। लीजिए तैयार है ड्राई मंचूरियन।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स