बेसन के गट्टे की सब्जी (besan ke gatte ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बरतन में बेसन को डाले ।फिर उसमें नमक स्वाद के अनुसार, हल्दी आधा चम्मच, अजवाइन मंगरैला एक चम्मच, थोड़ा सा मिचृ पाउडर, खड़ा धनिया एक चम्मच, एक चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें फिर उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छी तरह से गुध लें ।
- 2
फिर एक कडाही में पानी डालकर गरम हो ने दें और फिर गुधे हुआ बेसन को तीन भागों में बांट लें ।
और लम्बी आकार में बना ले। - 3
फिर उसे गरम पानी में डाल कर अच्छी तरह से पका लें ।10मिनट के बाद सभी गट्टे को पानी से निकाल कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर जब ठंडा हो जाये तो उसे छोटे छोटे टुकड़े में काट लें ।
- 4
एक दूसरे कडाही में थोड़ा सा तेल लगा कर अच्छी तरह से गरम कर लें और फिर सभी गट्टे को डालकर अच्छी तरह से लाल होने तक भुन लें। आप इसे डीप फ्राई भी कर सकते हैं ।
- 5
फिर एक कडाही में बचें हुए तेल डालकर गरम हो ने दें और फिर कटा हुआ प्याज़ डालकर थोड़ी देर भुन लें ।उसमें नमक स्वाद के अनुसार, हल्दी आधा चम्मच डालकर भुने।
- 6
जब प्याज़ थोड़ा भुन जाए तो उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डाले ।टमाटर को बारीक काट कर डाले ।फिर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें फिर उसमें एक चम्मच धनिया का पाउडर, एक चम्मच लाल मिचृ पाउडर, डालकर अच्छी तरह से भुन लें ।
- 7
जब सभी मसाला अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें अंदाज से पानी डाल कर अच्छी तरह से मिला लें फिर एक चम्मच गरम मसाला डाले ।रस में जब अच्छी तरह से उबाल आ जाए तो गैस को कम कर दे।फिर भुने हुए गट्टे को डालकर हल्के हाथो से मिला लें ।
- 8
आप इसे चावल या रोटी के साथ खाये ।ये बहुत मजेदार लगता है ।आप एक बार जरुर बनाए ।और मुझे कमेन्ट में जरुर बताएं ।धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (3)
All your recipes are yummy & delicious . You can check my profile and like, comment, follow me if u wish 😊😊