दाल मखनी(dal makhani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल और राजमा को 5 घंटे के लिए भिगोने रख दे। उसके बाद अच्छे से साफ पानी से निकाल कर कुकर में 1/2 चम्मच नमक डाल कर 1ग्लास पानी डाल कर उबाल लें। 1 सीटी आने के बाद 10 मिनिट धीमी आंच पर उबलने दें और गैस बंद कर दे।
- 2
कुकर ठंडा होने पर उसमे दूध डाल कर धीमी आंच पर उबाल ने दे बिना कूकर को ढके। बीच बीच में डाल चलते रहे नीचे से डाल चिपके नहीं।
- 3
अब दूसरी गैस पर एक कड़ाई ले,उसमे तेल और बटर डाले गर्म होने पर जीराओर सारे खड़े मसाले डाल दे, 1 मिनिट भुने और अदरक वाला पेस्ट डाल कर 1 मिनिट भूने,फिर टमाटर और प्याज़ वाला पेस्ट डाल दे, और सारे मसाले डाल कर तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।(धीमी आंच पर ही पकाना है)
- 4
अब कड़ाई में दाल डाल कर मसाला और दाल को अच्छे से मिक्स करे और 5 मिनिट पकाए ढक कर धीमी आंच पर ही। अंत में हरा धनिया और क्रीम ऊपर से डाल में डाल दे। दाल मखनी तैयार है। धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (3)