आलू समोसा (aloo samosa recipe in Hindi)

आलू समोसा (aloo samosa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छीलकर स्मेस कर लें
एक कढ़ाई में तेल गरम करें और जीरा का छोंक लगा कर अदरक और मिर्ची का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह फ्राई करें फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला,सौंफ और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें और फिर गैस बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें - 2
अब मैदा में नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें फिर इसे गुनगुने पानी से कड़ा बांध ले और ढककर १५ मिनट तक रख दें
- 3
अब मैदा को हाथ से अच्छी तरह मसाला कर नरम कर ले और उसके बराबर के ८ भाग कर लें और फिर उसके लोई बना ले
अब एक लोई लें और पट्टे पर लम्बगोल शेप में बेल लें और फिर बीच में से काट कर २ भाग कर लें
इसी तरह सारे तैयार कर ले - 4
अब एक भाग हाथ में लेकर उसे त्रिकोण शेप दें और किनारे पानी से चिपका दें और उसमें तैयार आलू का मिश्रण भर कर उपर से भी बंद कर के चिपका दें। इसी तरह सारे समोसे तैयार कर ले
- 5
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और इनको धीमी आंच पर फ्राई करें और जब हल्का ब्राउन हो जाएं तब निकाल लें।
- 6
अब इन्हें निकाल कर गरम गरम ही चटनी या सॉस के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- चटपटा आलू ब्रेड वड़ा (chatpata aloo bread vada recipe in Hindi)
- स्पाइसी एप्पल चटनी (spicy chatni of apple recipe in Hindi)
- काली उड़द दाल की खिचड़ी (kali urad dal ki khichdi recipe in Hindi)
- मूंगफली के पकौड़े (moongfali ke pakode recipe in Hindi)
- बादाम गुड़ की चिक्की (Badam Gud ki Chikki recipe in Hindi)






कमैंट्स