आलू प्याज़ का पराठा (aloo pyaz ka paratha recipe in Hindi)

#2022 #W1
किसी घर में पराठे ना खाएं जाएं ऐसा तो नामुमकिन है। यह एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जिसे खाने से पेट अच्छी तरह से भर जाता है। आज हम आपको आलू प्याज का पराठा बनाने की विधि सिखाएंगे क्योंकि हो सकता है कि आपने आलू का पराठा खाया होगा लेकिन आज कुछ अलग सा टेस्ट ट्राई कीजिये। वैसे तो आप हजारों तरह के पराठे बना सकते हैं लेकिन इस पराठे में कुछ खास बात है। आलू प्याज पराठा बनाना बहुत आसान है और स्वाद में भी बहुत टेस्टी लगता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
आटे में नमक मिलाकर पानी की सहायता से नरम आटा गुथ ले।
आलू मे प्याज, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, भुना जीरा, हरी मिर्च, हरा धनिया और गर्म मसाला मिलाकर भरने के लिए भरावन तैयार करें
- 2
अब आटे की लोई बना ले और उसमें आलू की पीठी भरकर बंद कर दे और उसे हल्के हाथ से बेल ले।
अब गैस पर तवा गर्म करके उस पर आलू का पराठा सेकने के लिए डाले दे। - 3
अब एक तरफ से हल्का सा सिक जाने और बीच बीच में उसे चारों तरफ अच्छे से पलट कर घुमा कर शेक लें। पराठा को मध्यम से तेज आंच पर चिमटे की सहायता से पलट पलट कर सेकें। अब गोल्डन रंग आने पर प्लेट में निकाल लें ।
- 4
फिर इस पर मक्खन लगाकर अचार,चटनी और दही के साथ सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)