वड़ा पाव (vada pav recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू वड़ा बनाने के लिए:एक पैन में तेल लें, इसमें हींग, सरसों के दाने और सौंफ डालें। इन्हें एक साथ रोस्ट करें।प्याज़ और हरी मिर्च-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।अब इसमें उबले हुए आलू, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालें।इसे अच्छे से मिलाएं और नींबू का रस डालें। इसे भूनकर एक पेस्ट बनाएं।
- 2
मसाला बनाने के लिए:एक पैन में थोड़ा सा तेल लें और इसमें लहसुन के साथ साबुत लाल मिर्च, सफेद तिल और नारियल डालें।इसे अच्छे से मिलाएं और इसमें रोस्टेड मूंगफली डालें और इसमें आधा चम्मच नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।अब इमली को डालें और सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट बना लें।एक बाउल लें और इसमें बेसन, सोडा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।थोड़ा सा पानी डालकर बेसन का घोल तैयार कर लें।पहले से तैयार किए गए मसाला पेस्ट में से मसाला लें और छोटी बॉल बना लें।
- 3
तैयार की गई बॉल को बेसन के घोल में डालने के बाद डीप फ्राई करें।गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।कुछ हरी मिर्चो को पैन फ्राई कर लें।पाव लें इसमें हरी चटनी, मसाला पेस्ट लगाकर इसके बीच फ्राई किया हुआ पकौड़ा लगाएं।वड़ा पाव को हरी मिर्च की चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स