
स्वीटकॉर्न चाट (Sweetcorn chaat recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
स्वीट कॉर्न को कुकर में डालकर उसमें हाफ चम्मच नमक डालें और 4-5 सी टी लगाएं
- 2
अब उबले हुए कॉर्न निकाल लें और अलग रख दें।प्याज और टमाटर हरी मिर्च को बारीक काट लें और हरा धनिया भी।
- 3
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डाल दें अब प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें, इसके बाद इसमें टमाटर और हरी मिर्च भी डाल दें।कुछ टमाटर और प्याज़ अलग रख दें ऊपर से सर्विंग के लिए।सारे मसाले भी डाल दें।
- 4
अब उबले हुए कॉर्न को डालकर चलाएं और अच्छे से मिक्स करें।अब इसमें नमक भी डाल दें,ध्यान रहे कि नमक कम ही डालें क्योंकि उबालते समय भी नमक डाला गया है।ऊपर से नींबू का रस मिलाएं और हरा धनिया भी डाल दें।
- 5
आपकी स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न चाट तैयार है इसमें प्याज़ और टमाटर ऊपर से मिक्स करें और चला दे और सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करें। चाहें तो एक चम्मच इमली कि चटनी भी मिला दें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स