मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गैस पे पैन रखे और उसमे तेल डाल दे, गरम हो जाने पे उसमे प्याज़ को डाल दे और इसे भुने थोड़ा सा भुनाने की बाद उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे और उसे मध्यम आंच पे भुने फिर उसमे टमाटर, प्याज और थोड़ा सा नमक डालकर उसे थोड़ी देर फ्राई करेऔर ये लगभग फ्राई हो गयी है इसे हम ठंढा होने के लिए छोड़ दे ठंढा होने के बाद उसे मिक्सर में डाल कर उसे पिस कर पेस्ट बना ले
- 2
अब फिर से गैस पे कढ़ाई या पैन रखे और उसमे थोड़ा सा तेल और जीरा डालेजीरे का रंग जब भूरा हो जाये तो धीमा आंच करके उसमे मिर्च पाउडर डाले और तुरंत ही टमाटर और प्याज़ का पेस्ट उसमे डाल दे फिर उसमे धनिया पाउडर और हल्दी डाले और मध्यम आंच पे तब तक भुने जब तक उसमेसे तेल न छोड़ने लगे। करीब करीब मैंने इसे 5-7 मिनट तक इसे भुना है और आप देख सकते है इसमे से अब तेल छोड़ना स्टार्ट हो गया होगा।
- 3
फिर उसमे पनीर और मटर को डाल दे और उसे भी थोड़ी देर भुने फिर उसमे पानी डाल दे अगर आपको ग्रेवी वाला सब्जी खानी है तो उसमे थोड़ा ज्यादा पानी डालकर मिला दे फिर उसे 10 मिनट के लिए ढककर पकाये फिर उसमे गरम मसाला और धनिया पत्ता डाल दे और हमारी मटर पनीर बनकर तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स