कड़क मसाला चाय (kadak masala chai recipe in Hindi)

Gauri Mukesh Awasthi @cook_24080542
कड़क मसाला चाय (kadak masala chai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चाय दान(चाय बनाने वाला बर्तन) में पानी डालकर गैस ऑन कर दीजिए अब इसमें चाय पत्ती,चीनी डालकर उबले होने दीजिए ।
- 2
तब तक अदरक,लौंग,कालीमिर्च और इलायची को कूट लीजिए ।
- 3
कुटे हुए अदरक, लौंग और इलायची को चाय में डाल दीजिए । दालचीनी पाउडर को भी डाल दीजिए और इसको उबलने दीजिए।
- 4
जब यह उबल जाए तो इसमें दूध डाल दीजिए और चमच की सयाहता से मिक्स कर दीजिए ।अब इस चाय को हमे जब तक उबलने देना है तब तक की इसमें झाग यानी की दूध के झाग मिट न जाएं।
- 5
जब हमारी चाय पक चुकी होती है तो इसके झाग मिट जाते हैं और कलर भी चेंज हो जाता है । गैस हमे मीडियम ही रखनी है ।
- 6
चाय उबल जाए तो इसको दो कप में छान लीजिए और लुत्फ लीजिए कड़क मसाला चाय का ठंडी के मौसम में ।।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15803833














कमैंट्स