कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़ा तवा गर्म करें । उस पर तेल व मक्खन डालकर गर्म करें । फिर उसमें अदरक व हरी मिर्च डालें ।
- 2
2 मिनट बाद प्याज़ डालकर चलाएं । 5 मिनट बाद टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर चलाएं।
- 3
फिर चावल को एक पतीले में डालकर गैस पर चढ़ा दे । उस में थोड़ा सा नमक डाल दे और पकने दें । जब चावल में हल्का किनकी हो, गैस बंद कर दे ।
- 4
फिर अतिरिक्त पानी को निकाल दे और चावल को थाली में फैला दें जिससे चावल ठंडा हो जाए और चिपके नहीं।
- 5
अब आलू, गोभी और मटर को थोड़ा सा नमक डालकर उबालें। फिर उसे तवे पर डालें और पाव भाजी मसाला डालें और मिक्स करें ।
- 6
फिर चावल थोड़ा-थोड़ा करके डाले और चलाएं । फिर गैस बंद कर दें और ढक कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गर्मा - गर्म सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15869262







कमैंट्स (3)