चावल का अरसा (chawal ka arsa recipe in Hindi)

#rg3(झारखण्ड स्पेशल गुड़ पीठा)
आज मैं शेयर कर रही हूं चावल का अरसा ।जिसे चावल और गुड़ से बनाते हैं।ये झारखंड के फेमस पकवान है।राँची के पंचपरगनिया क्षेत्रों में हर त्योहारों पर बनाएं जाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को अच्छे से धो कर सूती कपडे में छान लें।ताकि चावल का पानी सूख जाय।
- 2
अब चावल को मिक्सी में सूखा पीस लें।आटा बन जाएगा।
- 3
एक मोटे तले वाले कडाही ले उसमे गुड़ को तोड़ कर डाले।1कप पानी डालें और गुड़ को गर्म करें।
- 4
गुड़ को चलाते हुए पकाये।अब एक कटोरी में पानी ले इसमे गुड़ के कुछ बूँदडाले।अगर पानी मे गुड़ एक जगह बैठ जाता है तो गुड़ तैयार है।और यदि पानी मे गुड़ जरा भी फैलता हो तो गुड़ को थोड़ा और पकायें।
- 5
अब आँच को कम कर दे।और धीरे धीरे कर के चावल का आटा गुड़ में मिलाये ।अच्छे से चलाते जाय।जब गुड़ और चावल का आटा अच्छे से मिल जाय तो गैस बंद कर दे।चावल को ऐसे मिलाये की गांठ नही पड़ने चाहिये।
- 6
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें।तेल जब अच्छे से गर्म हो जाय तो ।हाथो में तेल लगाएं और छोटि छोटि लोई ले हल्के से फैलाये ओर तेल में डालते जाय।
- 7
सुनहरा होने तक तलें और निकाल ।लें।ये महीनों तक खराब नहीं होता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स