पाव भाजी (Pav bhaji recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में तेल करें। इसमें मक्खन के टुकड़े के साथ प्याज़ डालें।
प्याज़ को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। अच्छे से मिलाएं।
अब इसमें कटे हुए लौकी के साथ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं, इसके बाद इसमें कटे हुए एक कप आलू डालें। मिलाकर अच्छे से मैश करें। - 2
कटा हुआ चुकंदर डालें, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर मैश करें। अच्छे से मिलाएं।
अब इसमें टमाटर प्यूरी डालें।
टमाटर प्यूरी को मिलाएं और इसमें मक्खन डालने के बाद हरा धनिया डालें और भाजी को पकने दें। सारी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं। - 3
पाव पर मक्खन को फैलाएं।
पाव पर पाव भाजी मसाला छिड़के।
पाव को पैन में गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। - 4
गर्मागर्म पाव भाजी को नींबू के टुकड़े, प्याज़ और हरी मिर्च के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15927668




कमैंट्स (2)