पीले मीठे चावल (pile meethe chawal recipe in Hindi)

#bp2022
आप सभी को बसंत पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं .बसंत पंचमी बसंत ऋतु के आगमन से शुरू होती है.जिसमें पीले पीले रंगों का बहुत बड़ा महत्व होता है .बसंत पंचमी के अवसर पर केसरी रंग से मिठे चावल भी बनाए जाते हैं.जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है.आइए देखते हैं मीठे चावल बनाने की रेसिपी.

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम बासमती चावल को आधे घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे.
- 2
अब एक बर्तन में पानी डालकर उबालने के लिए गैस पर चढ़ा देंगे.और उसमे केसरी रंग और घी मिला देंगे.जब पानी में उबाल आ जाए तब हम बासमती चावल को डालकर पका लेंगे.हम उसे 80% ही पकाएंगे और उसके बाद चावल को पानी में से छानकर अलग कर लेंगे. उसे थोड़ा ठंडा होने देंगे.
- 3
अब एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लेंगे और उसमें सूखे नारियल को डालकर हल्का रोस्ट कर लेंगे. आप अपनी पसंद के और भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं.अब उसमें केसरी चावल को डालकर 5 मिनट भून लेंगे.
- 4
फिर उसमें चीनी डालकर 5 मिनट लो फलेम पर पका लेंगे. इलायची पाउडर भी डाल देंगे.और फिर गैस बंद कर देंगे.
- 5
तैयार है हमारी लजीज टेस्टी मीठे चावल.जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं.और घर में सभी को पसंद भी आते हैं.इसे बसंत पंचमी के अवसर पर बनाया जाता है.
- 6
मां सरस्वती को भोग चढ़ाने के लिए प्रसाद के रूप में यह केसरिया पीले मीठे चावल बनाए जाते हैं.
- 7
- 8
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- मेथी आलू की सब्जी (Methi aloo ki sabzi recipe in Hindi)
- ब्रोकली कॉर्न की चटपटी सब्जी (broccoli Corn gajar ki sabzi recipe in hindi)
- चीज़ वेज स्प्रिंग रोल (cheese veg spring roll recipe in Hindi)
- बेसन के ब्रेड पकौड़े (besan ke bread pakode recipe in Hindi)
- कमलककडी आलू पालक(kamalkakdi aloo palak recipe in hindi)

कमैंट्स (7)