दही गोलगप्पा (dahi golgappa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे को गर्म उबलते पानी से चम्मच से थोड़ा थोड़ा डालकर सख्त गूंथ लें ।
छोटे छोटे गोलगप्पे किसी ढक्कन से गोल काट कर तल ले । (इतने आटे से 25/30 गोलगप्पे बन जाते है, साइज के अनुसार ज्यादा कम हो सकता है) - 2
आलू को स्मैश कर के नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च, चाट मसाला,भुना जीरा,अमचूर, हरा धनिया डाल कर मिक्स करें । अब इस मिक्सचर को फूले हुए गोलगप्पो में धीरे धीरे भर लें ।
- 3
प्लेट में सारे भरे गोलगप्पे रखें । फेंटा हुआ दही में नमक डाल कर गोलगप्पों पर डाले । धनिया पुदीना चटनी डाले । थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा डाले,चाट मसाला डालें और हरे धनिए से सजा कर परोसें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15965291




कमैंट्स (2)