मसूर दाल विथ बीटरूट (masoor dal with beetroot gravy recipe in Hindi)

मसूर दाल विथ बीटरूट (masoor dal with beetroot gravy recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मसूर दाल को अच्छी तरह से धो कर प्रेशर कुकर में डाल दे साथ में कद्दू कस किया बीटरूट, टमाटर, हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर,नमक स्वादानुसार और 1 1/2 गिलास पानी डाल कर दाल को 2 से 3 सीटी आने तक पका ले और फिर गैस बंद कर दे और प्रेशर खत्म होने पर कुकर का ढकन खोल कर दाल को हल्का सा घोट ले।
- 2
कड़ाही में घी डाल कर गरम करे घी गरम होने पर जीरा, हींग डाल कर तड़कने दे फिर बारीक कटा प्याज़, करी पत्ता, हरी मिर्च डाल कर हल्का सुनहरा होने तक भूने।
- 3
1छोटा बारीक कटा टमाटर डाल कर टमाटर को हल्का सा नरम होने तक पकाएं।
- 4
कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, कसूरी मेथी डाल कर मिक्स करे 1मिनट धीमी आंच पर पकाएं और फिर उबली हुई दाल डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करे।
- 5
दाल की 2 मिनट पकाएं और गैस बंद कर दे बारीक कटी हरी धनिया डाल कर गरमा गरम दाल को स्टीम राइस या रोटी, पराठे, नान, के साथ सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (18)