गाजर, शलगम का खट्टा मीठा अचार (gajar shalgam ka khatta meetha achar recipe in Hindi)

#wow2022
ये अचार खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और इंस्टेंट बनने वाला होता है। इसे सब्जी की जगह भी खा सकते हैं। परांठे, पूरी के साथ बहुत अच्छा लगता है। इसे सर्दियों में बनाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सब्जियों को छीलकर काटें और उबलते पानी में 2 मि. डालकर निकाल लें। इन्हें 1 दिन धूप में या पंखे के नीचे सूखा लें ताकि मॉइस्चर सूख जाए।
- 2
गुड़ को काट कर सिरके में डालकर भिगो दें।
- 3
साबुत मसालों को पीसकर पाउडर बना लें।
- 4
सरसों का तेल गर्म करके थोड़ा ठंडा करें। इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर लगातार चलाते हुए हल्का गोल्डन होने तक भूनें।
- 5
अब राई, पिसे हुए मसाले, नमक, मिर्च डालकर भूनें।
- 6
अब गुड़ और सिरका डालें। गुड़ अच्छी तरह घुल जाए। इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।
- 7
अब सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।
- 8
अचार तैयार है। ठंडा होने पर कंटेनर में डाले। 1 दिन धूप में रखें और फिर फ्रिज में रख दें। इसे 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं। इंस्टेंट भी इसे खा सकते हैं।
नोट: इसमें चाहे तो गोभी भी डाल सकते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- लाल मिर्च लहसुन चटनी (lal mirch lahsun chutney recipe in Hindi)
- साबूदाना वड़ा और धनिया की चटनी (sabudana vada aur dhaniya ki chutney recipe in Hindi)
- मोमो और मोमो की चटनी (momo aur momo ki chutney recipe in Hindi)
- टमाटर की मीठी चटनी (tamatar ki Meethi chutney recipe in Hindi)
- छोले भटूरे (chole bhature recipe in Hindi)

कमैंट्स (21)