बीटरूट मिस्सी रोटी

मेरे पास फ्रिज में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चुकंदर रखा था, तो बस ये आइडिया आया और लंच में इस मज़ेदार रोटी को बनाया। स्वदिष्ट, हेल्दी और झटपट बन जाने वाली रोटी मेरे फेवरेट बीतरूट के साथ 💗

कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात या बर्तन में आटा, बेसन, चुकंदर, प्याज़, हरी मिर्च, हरा धनिया, सारे मसाले और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
- 2
थोड़ा थोड़ा कर कर पानी मिलाएं और मीडियम आटा गूंथ लें।
- 3
आप चाहें तो थोड़ा तेल या घी मिला सकते हैं, मैने तेल का इस्तेमाल नहीं किया।
- 4
गूंथे हुए आटे को 10 से 15 मिनट तक ढक कर अलग रख लें।
- 5
अब आटे के छोटे गोले बनाकर रोटी बेल लें। गरम तवे पर दोनों तरफ से अच्छी तरह दबाकर, सेंक लें।
- 6
आप चाहें तो घी या तेल यूज़ कर कर पराठों की तरह सेंक सकते हैं।
- 7
अचार, सब्जी या रायते के साथ या रोज़ के खाने के साथ सर्व करें। 🙂
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)