साबूदाना और आलू की फलाहारी खिचड़ी (sabudana aur aloo ki falahari khichdi recipe in Hindi)

#fm3
यह रेसिपी व्रत में खाने वाली फलाहारी साबूदाना और आलू की खिचड़ी है। यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है
साबूदाना और आलू की फलाहारी खिचड़ी (sabudana aur aloo ki falahari khichdi recipe in Hindi)
#fm3
यह रेसिपी व्रत में खाने वाली फलाहारी साबूदाना और आलू की खिचड़ी है। यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है
कुकिंग निर्देश
- 1
साबूदाना को दो तीन बार पानी से निकाल कर धो लें और उसे ४ घंटा भिगोकर रख दें
- 2
आलू को छीलकर छोटा छोटा काट कर रख दें।एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल गरम करें और उसमें मूंगफली को फ्राई करके निकाल ले फिर उसमें एक चम्मच तेल डालें और जीरा का छौंक लगाकर अदरक मिर्ची और करी पत्ता को डालकर फ्राई करें
- 3
इसमें आप आलू के टुकड़े डाल दें और उसे अच्छी तरह फ्राई होने दे
- 4
अब इसमें साबूदाना को पानी से निकालकर डाल दें उसे अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दें और काली मिर्च और नमक डाल दे
- 5
वापी से मिला लें और पिसी हुई मूंगफली मिला लें
- 6
अब इसको 2 मिनट तक चलाते रहें और जब साबूदाना ट्रांसपेरेंट हो जाए सब इसमें फ्राई की हुई मूंगफली डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें
- 7
इसे एक बावड़ी में निकाल ले और गरम गरम है सर्व करें
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स