कांजी वड़ा (Kanji vada recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
वडा बनाने के लिए पहले दाल को भिगो कर रख देना हैं 4-5 घंटे के लिए फिर इसे ग्राइंड कर लेना हैं बिना पानी डाले
- 2
अब इसे फेट लेना हैं अच्छे से इसमें नमक हरी मिर्ची और धनिया कट कर के डाल देना हैं
- 3
अब एक कड़ाई गैस पर रखेंगे फिर ऑयल डाल देना हैं गरम हो जाए तो गोल गोल बरी जैसा बना कर छान लेना हैं
- 4
वडा छान लेना हैं ऑयल मे से निकाल अब इसे पानी डाल देना हैं और पानी 10 मिनट बाद हाथ से दबा कर पानी निकाल देना हैं
- 5
अब कांजी बनाना हैं सरसो हींग और अजवाॉइन इनको एक पैन मे डाल कर शेक लेना हैं 2 मिनट फिर ग्राइंडिंग ज़ार मे डाल कर और पानी डाल के ग्राइंड कर लेना हैं एक पेस्ट जैसा बना लेना हैं फिर 1 लीटर पानी गरम कर लेना हैं फिर पानी को थोड़ा ठंडा कर लेना हैं फिर इसमें हल्दी पाउडर मिर्ची पाउडर काला नमक और सादा नमक डाल कर मिला देना हैं और सरसो के पेस्ट को भी डाल कर मिला देना हैं अब धूप मे 3-4 दिन तक रखना हैं
- 6
अब सर्व करने के लिए एक बर्तन लेना हैं उसमे कांजी को डाल देना हैं और फिर वडा को डाल देना हैं फिर सर्व करें बहुत ही टेस्टी लगता हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (2)