मूंगदाल का चीला (moong dal ka cheela recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग की दाल को 3 - 4 घंटो के लिये पानी में भिगो दें.भीगी हुई दाल में हींग और थोड़ा पानी मिला कर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसी हुई दाल को एक बड़े कटोरे में डालिये और अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिला कर अच्छी तरह फैंट लीजिये.
- 2
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये.
नौनस्टिक तवा गरम करें और चम्मच से थोड़ा सा तेल तवे पर चुपड़ दीजिये. दाल के मिश्रण को चमचे में भरकर गरम तवे पर गोल गोल पतला फैलायें. - 3
एक छोटी चम्मच से तेल लेकर गोल चीले के चारों ओर डालें और थोड़ा सा तेल उसके ऊपर डाल दें
- 4
आप चीले को ऊपर से देख सकेंगे कि उसकी नीचे बाली सतह ब्राउन हो गई है. कलछी की सहायता से पलट दीजिये और दूसरी ओर भी सेकिये. जब चीला दूसरी ओर भी सिक जाय तब उसकी निचली सतह को नीचे कीजिये और ऊपर की सतह पर 2 छोटे स्पून पनीर भरकर बिखेर दीजिये. अब चीले को दोसे की तरह गोल मोड़ दीजिये.
- 5
मूंगदाल का चीला तैयार है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स