शकरपारे (Shakarpare recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
शकरपारे बनाने के लिये सबसे पहले में मोयन के लिए घी को पिघलाकर रख लीजिए.
आटा गूंथिए
इसके बाद मैदा को गूंथकर तैयार करेंगे. इसके लिए, मैदा में पहले से पिघलाए हुए घी को डालिए और अच्छी तरह से मिला लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथकर तैय़ार कर लीजिए. (इतनी मात्रा का आटा लगाने में ½ कप पानी का इस्तेमाल हुआ है.) आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दीजिए ताकि आटा सैट हो जाए. - 2
20 मिनिट बाद, आटा सैट हो गया है. इसे मसलकर थोड़ा सा चिकना कर लीजिए. आटे को 2 भागों में बांट लीजिए. एक हिस्से को बोर्ड पर रख लीजिए और दूसरे को ढक दीजिए ताकि यह सूखे नहीं. पहले वाले भाग को मसलकर गोल-गोल लोई बना लीजिए. इस लोई को फिर से बोर्ड पर रखिए और बेलन के द्वारा थोड़ी सी मोटी शीट बेलकर तैयार कर लीजिए.
- 3
शकरपारे काटिए
बेली हुई शीट को चाकू की मदद से आधा-पौना इंच चौड़ी पट्टियों में काट लीजिए. इसके बाद, बोर्ड को 90 डिग्री घुमाकर, शकरपारे को इस ओर 1 से 1.5 इंच लंबाई में काट लीजिए. इस प्रकार चौकोर - 4
शकरपारों को काटने के बाद, एक-एक शकरपारा अलग करके एक प्लेट में रख लीजिए. इसी तरह बाकी आटे से भी शकरपारे बेलकर व काटकर तैय़ार कर लीजिए. इसी बीच, शकरपारों को तलने के लिए, एक पैन में घी डालकर गैस पर गरम होने रख दीजिए.
- 5
शकरपारों को अच्छे गोल्डन ब्राउन होने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए. शकरपारे निकालते समय, इन्हें कलछी पर थोड़ी देर कड़ाई के ऊपर ही रखें ताकि अतिरिक्त घी कड
- 6
शकरपारे तलिए
घी गरम होने के बाद, इसे चैक करने के लिए एक शकरपारा घी में डालकर देख लीजिए. शकरपारा अच्छे से तल रहा है, तो घी सही से गरम है. अब, सारे शकरपारों को मध्यम गरम घी में तलने के लिए डाल दीजिए. आंच भी मध्यम ही रखिए. जैसे ही शकरपारे तैरकर घी के ऊपर आ जाएं, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए. शकरपारों को चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. - 7
शकरपारों पर चाशनी की परत चढ़ाइए
चाशनी के थोड़ा सा ठंडा और गाढ़ा होने के बाद, इसमें जितने शकरपारे बन पाएं, उतने डाल दीजिए. शकरपारों को चमचे से पलट-पलट कर चला लीजिए जिससे इन पर चाशनी की परत चढ़ जाए - 8
चाशनी चैक करने के लिए, इसकी 1-2 बूंदे किसी भी प्याली में गिरा लीजिए. बूंदों को ठंडा होने के बाद, उंगली में लगाइए और अंगूठे व उंगली के बीच चिपका कर देखिए. एक पूरा लंबा सा तार बनना चाहिए. चाशनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. चाशनी के बर्तन को उठाकर जाली स्टेन्ड पर रख दीजिए ताकि यह जल्दी से ठंडी हो जाए.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स