काले चने(kale chane recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चनों को साफ करके, धोइये और रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.
- 2
चनों से पानी निकालिये, चने कुकर में भरिये, 300 ग्राम (1 1/2 कप) पानी, खाना सोडा और नमक डाल कर उबालने रखिये. एक सीटी आने के बाद लगभग 5-6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर उबालिये, गैस बन्द कर दीजिये. चने उबल गये हैं, कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं.
- 3
टमाटर, हरीमिर्च और अदरक पीस लीजिये.
- 4
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, 2-3 बार चमचे से चलाइये, अब इस मसाले में पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डालिये, मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भूनिये.
- 5
कुकर खोलिये, आप चने को जितना गाड़ा या पतला रखना चाह्ते हैं उसके हिसाब से पानी और भुना हुआ मसाला मिलाइये, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये नमक भी एडजस्ट कर लीजिये, आधा हरा धनियां मिला दीजिये. काले चने के छोले तैयार हैं.
- 6
काले चने के छोले प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम काले चने के छोले, चावल के साथ खाइये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- नवरात्रि स्पेशल व्रत थाली (Navratri Special Vrat thali recipe in hindi)
- समा चावल के कबाब (sama chawal ke kabab recipe in Hindi)
- चावल के आटे और सूजी से बना पेड़ा(chawal ke aate aur suji se bna pedha recipe in hindi)
- गाजर और समा के चावल की खीर(GAJAR AUR SAMA KE CHAWAL KI KHEER RECIPE IN HINDI)
- व्रत वाले दही बड़े (vrat wale dahi vade recipe in Hindi)




कमैंट्स (2)