आलू पराठा (aloo ka paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बढ़िया मुलायम आटा गूंद लें. - 2
आटे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
भरावन तैयार करने के लिए एक दूसरे गहरे बर्तन में सभी आलूओं को मैश कर लें.
आलू में प्याज, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा, अजवाइन और नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें - 3
आटे की लोइयां तोड़ लें.
आटे की एक लोई लेकर, इसपर थोड़ा-सा सूखा आटा लगाते हुए हल्के हाथों से बेल लें.
रोटी को ज्यादा पतला नहीं बेलना है. फिर रोटी के बीच में आलू भरकर चारों तरफ से मोड़ते हुए इसकी पोटली बनाएं.
तैयार लोई को हथेली से दबाकर चपटा कर लें.
- अब दोबारा इस पर थोड़ा-सा पलथन और लगाकर हल्के हाथों से बेल लें. - 4
मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
तवे के गरम होते ही इस पर रोटी डाल दें.
रोटी को दोनों साइड से सूखा सेंककर फिर तेल या घी लगाते हुए पराठे को अच्छी तरह से सेंक लें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- तरबुच मोजिटो (Watermelon Mojito recipe in Hindi)
- बनाना ओट्स स्मूथी (banana oats smoothie recipe in Hindi)
- साबूदाना खिचड़ी महाराष्ट्रीयन स्टाइल(Sabudana Khichdi maharashtrian style recipe in hindi)
- लौकी आलू समक कटलेट्स (lauki aloo samak cutlets recipe in Hindi)
- फराली उत्तपम (farali uthappam recipe in Hindi)




कमैंट्स (3)