गोलगप्पे (golgappe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे के गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में एक कटोरी गेहूं का आटा डालेंगे और उसमें आधी कटोरी बारीक सूजी डालेंगे, अगर आपके पास बारीक सूजी नहीं है, तो जो भी सूजी है, उसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें और गेहूं के आटे के साथ मिलाएं, अब इसमें आधा छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक सख्त आटा लगाएं। अब आटे को आधा घंटे के लिए ढककर रख दे।
- 2
आधे घंटे बाद हाथों में थोड़ा सा तेल लगाएं और आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें । अब एक कपड़े को गीला करें और लोई को अपने मनचाहे आकार गोल या लंबे आकार की बेल लें। फिर सभी टिकिया को गीले कपड़े के ऊपर रख दें और ऊपर से दूसरा गीला कपड़ा ढखे।
- 3
अब एक कढ़ाही में तेल गरम करे, जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तब इसमे एक-एक करके 2-4 टिकिया एक बार में तले, ध्यान रहे टिकिया तलते समय, टिकिया को झज्जर की मदद से दबाते रहे, इससे टिकिया फूलकर ऊपर आ जायेगी, इस तरह से सभी टिकिया को तल लें।
- 4
इस तरह से फूले-फूले गोलगप्पे बनकर तैयार है, आप इन्हे अपने मनपसंद खट्टे- मीठे या तीखे पानी के साथ आलू या छोले के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- तरबुच मोजिटो (Watermelon Mojito recipe in Hindi)
- बनाना ओट्स स्मूथी (banana oats smoothie recipe in Hindi)
- साबूदाना खिचड़ी महाराष्ट्रीयन स्टाइल(Sabudana Khichdi maharashtrian style recipe in hindi)
- लौकी आलू समक कटलेट्स (lauki aloo samak cutlets recipe in Hindi)
- फराली उत्तपम (farali uthappam recipe in Hindi)




कमैंट्स (2)