आलू उडदी की सब्जी (aloo udi ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये।
- 2
अब एक कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, बड़ियों को तेल में डाल कर चमचे से चलाकर भून लीजिये, ब्राउन होने पर प्लेट में निकालिये, (आप चाहें तो ठंडा होने के बाद एक बड़ी के 3-4 टुकडे कर सकते हैं)
- 3
अब कूकर में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालिये।अब बरबटी डालकर 2,3 मिनेट तक भूनिये।
- 4
अब इसमें टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूने जब तक कि उसके ऊपर तेल न तलने न लगे,इस मसाले में लाल मिर्च, भूनी हुई बड़ी और आलू डाल कर मिला दीजिये, और चलाते हुए 2-3 मिनिट तक भूनिये, अब एक गिलास पानी और नमक डाल दीजिये, कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, 2 सीटी आने तक पकायें।
- 5
कूकर का प्रेसर खतम होने के बाद ढक्कन खोलिये और गरम मसाला औ हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये। बड़ी आलू की सब्जी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स