आलू सैंडविच (aloo sandwich recipe in Hindi)
#BKR#AWC#AP2
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम कुकर लेंगे,उसमें पानी और आलू को डालकर 4 या 5 सीटी लगाएंगे,ताकि आलू अच्छे से गल जाए|कुकर को गैस से नीचे उतारकर रख देंगे और आलू को निकालकर उन्हें छील लेंगे|
- 2
अब हम एक भगोनी लेंगे,उसमें उबले हुए आलू,बारीक कट किया हुआ प्याज़ और हरी मिर्च,नमक,लाल मिर्च,अमचूर को एक साथ मैश कर लेंगे|
- 3
अब हम दो ब्रेड लेंगे,एक ब्रेड के ऊपर जो आलू का मसाला हमने तैयार किया है, उसे ब्रेड के ऊपर फैलाएंगे और उसके ऊपर दूसरी ब्रेड रखकर उसे नॉन स्टिक तवे के ऊपर घी लगाकर शेक लेंगे|इसी प्रकार हम एक के बाद एक ब्रेड को आलू भरकर उसे घी से शेक लेंगे| नॉनस्टिक तवे को गैस से नीचे उतार लेंगे और गैस को बंद कर देंगे|
- 4
फिर सबको सॉस और हरी चटनी के साथ आलू सैंडविच गरम गरम सर्व करेंगे|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16168576



कमैंट्स (2)