कुकिंग निर्देश
- 1
कुंदरु को १५ मिनट तक पानी में भिगो कर रखें। चाकू पर तेल लगा कर चिकना करें और कुंदरु को लंबे फांक में काटें। इसी तरह आलू की छाल उतार कर लंबे फांक में काटें।
- 2
एक कढ़ाई में तेल गरम करें उसमें सरसों और जीरा का तड़का लगाएं। हींग और हल्दी पाउडर डालकर काटें हुआ कुंदरु-आलू के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से भूनें। नमक और सोडा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और १/४ कप पानी डालें। एक थाली से ढंक कर पकाएं।(थाली में थोड़ा सा पानी डालें)
- 3
सब्जी पक रही है तब मसाला पेस्ट बना लें। एक मिक्सर जार में नारियल के टुकड़े, हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े, हरी धनिया काट कर, नमक डालकर मसाला पेस्ट पीस लें।
- 4
कुंदरु-आलू के टुकड़े नरम होने पर पीस हुए मसाला पेस्ट, सफेद तिल,धनिया जीरा पाउडर, गरम मसाला, चीनी,लीबुं का रस मिलाकर अच्छी तरह से भूनें और २ मिनट तक पकाएं।
- 5
स्वादिष्ट कुंदरु-आलू की सब्जी, रोटी, दाल के साथ परोसें। आप भी उसका स्वाद का आनंद ले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स