पूरी (poori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए. आटे में नमक और 2 चम्मच घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब थोड़ा थोडा़ पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटे को ढककर के 20-25 मिनिट के लिए रख दीजिए, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.
- 2
आटा सैट होकर तैयार है, हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसाला-मसाला कर चिकना कर लीजिए. आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़कर तैयार कर लीजिए. अब एक लोई को हथेली पर रख कर गोल पेडे का आकार दीजिए. इसी तरह से सारी लोईयों से पेड़े तैयार कर लीजिए और इन्हें ढक कर रख दीजिए ताकि ये सूखे नहीं.
- 3
पूरी बनाने के लिए कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. अब एक लोई उठाइये और चकले बेलन को थोडा़ सा तेल लगाकर चिकना कीजिए. लोई को चकले पर पर रखिये और गोल एक समान पूरी बेलिये. पूरियां बीच में पतली न हों इसलिये इन्हें किनारे से बेलें तो अच्छी बेली जायेंगी.
- 4
घी गरम हो गया है, चैक कर लीजिये. इसे चैक करने के लिये घी में थोड़ा सा आटा तोड़कर डालिये, आटा सिककर ऊपर उठकर आना चाहिये, घी गरम है, पूरी तलने के लिये अच्छा गरम घी चाहिए. गरम घी में पूरी तलने के लिये डालिये, पूरी को कलछी से दबा कर फुलाइये और पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, प्लेट पर निकाल रख लीजिये. सारी पूरी इसी तरह फ्राई कर तैयार कर लीजिये. इतने आटे में लगभग 20 पूरी बनकर के तैयार हो जाती हैं.गरमा गरम पूरी को मटर पनीर, मटर आलू या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिये और खाईये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- राजस्थानी स्टाइल दाल ओट्स बाटी (Rajasthani style dal oats bati reicpe in Hindi)
- बेसन मूंगफली और तिल वाले भरवा करेले (besan mungfali aur til wale bharwa karele recipe in Hindi)
- राजस्थानी थाली (rajasthani thali recipe in Hindi)
- स्ट्रीट स्टाइल चिकन मंचूरियन (street style chicken manchurian recipe in Hindi)
- प्याज आलू पराठा (Pyaz aloo paratha recipe in hindi)




कमैंट्स