तड़का दाल (Tadka Dal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दाल को 1 घंटे के लिए पानी में भिगो कर छोड़ दे।
- 2
अब अच्छी तरह धो कर कुकर में डालकर पानी डालकर हल्दी पाउडर और नमक थोड़ा डालकर बंद कर दे।गैस मध्यम आंच पर रखें।5 सिटी में बंद कर दे।
- 3
अब एक नानस्टिक पेन में तेल गर्म करें।गैस धीमी आंच पर रखें।अब इसमें राई,करी पत्ता,लहसुन डालकर थोड़ी देर चलाए।अब प्याज़ टमाटर डालकर और नमक डालकर थोड़ी देर पकने दे।
- 4
अब जब सभी चीज़े गल जाए तब इसमें गैस बंद करके लाल मिर्च और सूखी लाल मिर्च कुटी हुई डालकर कुकर में डाल में छोंक लगा दे और वापस कुकर बंद कर दे।
- 5
थोड़ी देर बाद एक सर्विंग बाउल में निकाल ले और हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16244971




कमैंट्स (2)