कच्चे केले की सब्जी (kacche kele ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कच्चा केला और आलू लेकर छिलके उतारकर काट कर रख ले प्लेट में कटे हुए प्याज़ लहसुन रख ले, अदरक लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें|
- 2
गैस ऑन कर कढ़ाई में एक चम्मच तेल कटे हुए आलू, केला और नमक एक चुटकी डालें और सभी को मिलाकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक बीच - बीच में चम्मच चलाते हुए भूनें 5 मिनट बाद इसे एक प्लेट में निकाल कर रख ले
- 3
कढ़ाई में तेल जीरा कटे हुए प्याज़ डाले इसे सुनहरा होने तक भूनें सुनहरा भून जाने पर अदरक लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट डालें इसे मीडियम आंच पर 2 मिनट भूने 2 मिनट बाद टमाटर प्युरी स्वाद अनुसार नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला डाले सभी को मिलाकर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं
- 4
5 मिनट बाद भुने हुए केले आलू को डाले सभी को अच्छी तरह मिला लें इसमें आधा गिलास पानी डाले ढककर 5 मिनट पकने दें 5 मिनट बाद गैस ऑफ कर दे सर्व करने को तैयार है हमारे कच्चे केले आलू की सूखी सब्जी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)