गुलाबजामुन (Gulabjamun recipe in hindi)

गुलाबजामुन (Gulabjamun recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम चाशनी तैयार करेंगे, उसके कढ़ाई में चीनी व पानी डालकर पिघलाएंगे, चीनी घुलने के बाद नींबू का रस, इलाइची पाउडर व लाल रंग डालकर मिक्स करेंगे। हमारी चाशनी तैयार हैं। अब गुलाबजामुन की तैयारी करेंगे।
- 2
५०० किलो मावा अच्छी तरह मसाला कर बिल्कुल साफ्ट कर लेंगे। फिर मैदा डालकर मिक्स करके गुलाबजामुन का डो तैयार करेंगे। एक कटोरी में किशमिश, इलाइची दाना, वइलायची पाउडर डालेंगे,और हल्का सा दूध डालकर मिक्स कर लेंगे।
- 3
अब हम छोटी -छोटी लोई बनाकर स्टफिंग भरकर गोल-गोल गुलाबजामुन तैयार करेंगे। और कढ़ाई में घी गरम करके कम गैस पर एक -एक करके डालेंगे, और तलेंगे।
- 4
फिर चाशनी में सारे तले हुए गुलाबजामुन डालकर चाशनी को २ मिनट गरम कर लेंगे, जिससे गुलाबजामुन चाशनी में अच्छी तरह डूब जाएं। फिर गैस बंद करके २ घंटे के लिए ढककर रख देंगे।
- 5
लीजिए हमारा गरमा गरम गुलाबजामुन बनकर तैयार हैं।
- 6
इस रक्षाबंधन आप अपने घर गुलाबजामुन जरूर बनाएं। और गुलाबजामुन मेहमानों को भी खिलाएं, आप भी खाने का आनंद उठायें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (7)