लौकी की बर्फी (lauki ki barfi recipe in hindi)

त्योहारों का सीजन चल रहा है और बाजार में बहुत तरह की नकली मावे से बनी हुई मिठाइयां धड़ल्ले से बिक रही है आप इन नकली मिठाइयों को खाने से बचें और घर में ही बनाइए हेल्दी स्वादिष्ट लौकी की बर्फी । इसे बनाना बहुत ही आसान है , बहुत कम सामग्री से बनने वाली लौकी की स्वादिष्ट मिठाई इस भाईदूज आप भी बनाइए।
और हां मुझे कुक्सनैप करना ना भूले....

कुकिंग निर्देश
- 1
पैन में घी डालकर गर्म करें जब भी गर्म हो जाए उसके बाद कसी हुई लौकी डालें और 2 से 3 मिनट लौकी को घी में मीडियम आंच पर भून लें।
- 2
दूध डालें और लगातार चलाते हुए लौकी को दूध के गाढ़ा होने तक पकाएं।
- 3
स्वाद अनुसार चीनी, मिल्क पाउडर या थोड़ा सा मावा, ग्रीन फूड कलर (फूड कलर ऑप्शनल है) डालकर कर ड्राई होने तक पकाएं।
- 4
इलायची पाउडर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जो भी आपको पसंद हो डाले। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और 2 मिनट के लिए पकाएं फिर गैस की आंच को बंद कर दें।
- 5
एक घी से ग्रीस की हुई ट्रेनें मिश्रण को निकाल ले । बर्फी को लगभग आधा इंच की मोटाई में करें। ऊपर से कटे हुए बादाम इसका कोई भी ड्राई फ्रूट जो आपको पसंद हो डाले।
- 6
बर्फी सैट होने पर मनचाहे आकार में काट लें। ड्राई रोज़ पैटल, चांदी के वर्क से गार्निश कर सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)