चना दाल कचौड़ी (Chana Dal kachori recipe in Hindi)

चना दाल कचौड़ी (Chana Dal kachori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चना दाल को 3 से 4 घंटे भिगो लीजिये।
अब चना दाल को प्रेशर कुकर में डालकर उबाल ले। साथ ही मिक्सर जार में हरी मिर्च, लहसुन, प्याज, अदरक का दरदरा पेस्ट बना ले।
जब दाल ठंडी हो जाये तो गैस पर एक कढ़ाई रखे तेल डालकर गरम करे। अब जीरा, राई और हींग डाले।
अब लहसुन,प्याज,हरी मिर्च का पेस्ट डाले और अच्छे से चलाये हुए पकाये।
अब कढ़ाई में चना दाल डालिये साथ ही हल्दी, नमक, अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिलाये और 3 मिनट के लिए पकाये।
अब गैस बंद करके कटा हुआ हरा धनिया डाले। और दाल की छोटी छोटी बॉल्स बना ले। - 2
सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें 2 कप मैदा, 1 चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब 1/4 कप घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब, थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए, आधा नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.
अब इसे गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।
अब आटे को चैक करके एक बार और अच्छी तरह गूंद लीजिये. अब छोटा-छोटा बॉल्स बना कर तैयार कर ले. - 3
अब बॉल्स बना लेने के बाद थोड़ा सा भरावन मैदा के बॉल्स के बीच में डालें और उसे कचौड़ी की तरह छोटे-छोटे बेल ले|
अब एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाया और उसमें तेल डालकर तेल को गर्म करें, ध्यान रखें कि कचोरीयों को डीप फ्राई करना है इसीलिए थोड़ा ज्यादा तेल डालें|
तेल के गर्म हो जाने के बाद एक-एक करके कचौड़ी को तेल में डालें और इन्हें डीप फ्राई करें|
लीजिए आपकी टेस्टी खस्ता चना दाल की कचौड़ी बनकर बिल्कुल तैयार है, इन्हें अपने पसंद के किसी भी चटनी के साथ खा सकते हैं|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (2)