लेयर वाली खस्ता मेथी मठरी (Layer wali khasta methi mathri recipe)

लेयर वाली खस्ता मेथी मठरी (Layer wali khasta methi mathri recipe)
कुकिंग निर्देश
- 1
लेयर वाली खस्ता मठरी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप बारीक कटी हुई मेथी लें और सभी डंठल हटा दें.
अब एक कड़ाही को मध्यम आंच पर रखें, उसमें 1 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह गर्म करें.
अब गरम घी में कटी हुई मेथी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये और हल्का नरम होने तक पका लीजिये
मेथी के नरम होने के बाद गैस बंद कर दीजिये. - 2
अब एक बाउल लें और उसमें मैदा, बारीक़ सूजी डालें।
अब इसमें जीरा, अजवाइन, कुटी काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर,और सफेद तिल मिलाये।
अब पकीई हुई मेथी, चीनी पाउडर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
अब घी डालकर अच्छी तरह मिला लें और अगर मिश्रण शेप में आ जाए तो इसका मतलब मोयन एकदम सही है.
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ कर 10 मिनिट के लिए रख दीजिए.
अब एक बाउल लें और उसमें कॉर्नफ्लोर, पिघला हुआ घी डालकर अच्छी तरह फेंटकर पेस्ट बना लें। - 3
अब आटे को चैक कीजिये, अच्छी तरह से एक बार और गूथ लीजिये.आटे से लोई बना लें. अब आटे का एक भाग लेकर उसे रोटी की तरह पतला बेल लें और तैयार कोर्नफ्लोर का पेस्ट रोटी पर फैला दें और रोटी का रोल बना ले। अब फिर से रोटी बना ले, तैयार कोर्नफ्लोर का पेस्ट रोटी के ऊपर फैला दें.
अब रोटी के दोनों किनारों को मोड़कर चौकोर बना लें। अब इसे चौकोर रोटी में बेल लें और इसके ऊपर तैयार पेस्ट फैला दें.
अब चौकोर रोटी का रोल बना लें। तैयार रोल को थोड़ा सा बेल लें और मीडियम स्टिक में काट लें। - 4
अब बचे हुए आटे से मठरी की स्टिक बनाकर तैयार कर लीजिए.
अब एक पैन को गैस पर रखें और उसमें तलने के लिए तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें.
तेल गरम होने के बाद तैयार मठरी को कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. मेथी के स्टिक गोल्डन और क्रिस्पी होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल कर अगले बैच को फ्राई कर लें.
अब आपकी कुरकुरी और बेहतरीन मेथी मठरी बनकर तैयार है, आप इसका मजा ले सकते हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स