कैप्युचीनो कॉफी (Coffee recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक मग लें, उसमें चीनी डालें इसके बाद इसमें कॉफी और आधा चम्मच पानी मिक्स करें और खूब अच्छी तरह फैट लें आप देखेंगे कि कॉफी का रंग बदल गया है!
- 2
यह अगर आप को गाढ़ा लगे तो एक चम्मच पानी और मिलाकर अच्छी तरह फैट लें, आप चाहे तो पानी की जगह २ चम्मच दूध मिला सकते हैं! काॅफी को तब तक फैटते रहे जब तक किए हल्का क्रीम कलर का ना हो जाएं!
- 3
अब एक पैन लें, उसमें दूध उबालने के लिए रख दें जब वह उबल जाए तो गैस बंद कर दे और एक कप में एक चम्मच कॉफी का पेस्ट डालें और उसके ऊपर गर्म दूध डालें और चम्मच की मदद से हिला ले ऊपर से चॉकलेट पाउडर या कॉफी पाउडर से सजाएं आपकी गरमा गरम कॉफी बनकर तैयार है!
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16726320








कमैंट्स (2)