क्रिस्पी पालक बाइट्स (crispy palak bites recipe in hindi)

क्रिस्पी पालक बाइट्स (crispy palak bites recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक और हरी मिर्च को मिक्सी में पीस लीजिये.
फिर एक बड़े प्याले में बेसन, रवा, हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक और अन्य मसाले लेकर 1/2 कप पानी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. - 2
अब पिसी हुई पालक, 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसे एक तरफ रख दें। ध्यान रहे कि इसमें गांठ न हो।
- 3
अब इसे एक नॉन स्टिक पैन में निकाल लें। इसे लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाएं। जब तक यह आटे की तरह न बन जाए। यहां पर इसमें कटे हुए प्याज़ डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
- 4
गैस बंद कर दें, इस मिश्रण को एक ट्रे में निकाल लें और समान रूप से फैलाएं और सेट होने तक एक तरफ रख दें।
- 5
इसके बाद इसे सेट करने के बाद किसी भी आकार में काट लें और सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें और टोमाटोसॉस के साथ परोसें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Neelam Garg @chocochilldelhi @neelamg0709 को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स